CHHATTISGARH

Raipur में युवक की हत्या: पुलिस ने चंद घंटों में 4 नाबालिग आरोपियों को पकड़ा, बिलासपुर से भागते हुए दबोचे गए

रायपुर। रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर। रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। 3 आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में थे, जिन्हें आरपीएफ की मदद से बिलासपुर से पकड़ा गया। अश्वनी नगर में 30 अगस्त की रात करीब 11:15 बजे युवक के घायल पड़े होने की सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान अहमद रजा उर्फ बाबू के रूप में हुई, जिसे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में धारा 103, 191(2), 191(3) BNS के तहत केस दर्ज किया गया। डीसीपी वेस्ट जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में पुरानी बस्ती और ACCU की विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना से पता चला कि आरोपी बिलासपुर की ओर भाग रहे हैं।

Read More: Santoshi Nagar Bridge के पास पिता-पुत्र पर नशेड़ियों का हमला, बेटा घायल, उर्मिला अस्पताल में भर्ती

रायपुर पुलिस ने RPF से समन्वय कर बिलासपुर में घेराबंदी कर 3 आरोपियों को ट्रेन से भागते हुए पकड़ा, जबकि एक को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पुरानी रंजिश के चलते हत्या की बात सामने आई है। पकड़े गए बालकों में से एक लूट के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में था और कुछ दिन पहले ही बाहर आया था। पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

विशेष टीम का गठन एवं आरोपियों की पतासाजी

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट जोन श्री रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में थाना पुरानी बस्ती एवं ACCU की विशेष टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। विशेष टीम द्वारा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं अन्य माध्यमों से आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। इसी दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना में शामिल कुछ आरोपी रायपुर से बाहर निकलकर बिलासपुर की ओर गए हैं तथा ट्रेन के माध्यम से भागने का प्रयास कर रहे हैं।

Read More: flood in Nepal से भारी तबाही: मौतों का आंकड़ा 616 पहुंचा, 2000 से ज्यादा लापता; भारतीय बचाव दल मदद को पहुंचा

RPF के समन्वय से बिलासपुर में कार्रवाई

पुलिस टीम द्वारा तत्काल RPF से समन्वय स्थापित किया गया तथा प्राप्त सूचना के आधार पर बिलासपुर में घेराबंदी एवं दबिश की कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम की तत्परता से 03 विधि से संघर्षरत बालकों को बिलासपुर से पकड़ा गया। वहीं, रायपुर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 01 अन्य विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया।
इस प्रकार पुलिस द्वारा घटना के कुछ ही घंटों के भीतर हत्या की घटना में शामिल कुल 04 विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

Read More: Raipur Gudhiyari में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा खंडित, घटना के बाद इलाके में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

प्रारंभिक पूछताछ में पुरानी रंजिश का खुलासा

प्रारंभिक पूछताछ एवं विवेचना में घटना का कारण पुराना विवाद/आपसी रंजिश होना सामने आया है। पकड़े गए विधि से संघर्षरत बालकों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

घटना में प्रयुक्त वस्तुओं एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संबंध में पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पकड़े गए विधि से संघर्षरत बालकों में से एक बालक पूर्व में लूट के एक अन्य प्रकरण में बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध रह चुका है तथा कुछ दिन पूर्व ही वहां से बाहर आया था। बाहर आने के कुछ ही समय बाद उसके द्वारा उक्त हत्या की घटना में शामिल होना प्रारंभिक जांच में सामने आया है।

Related Articles

Back to top button