CHHATTISGARH

Swine flu havoc continues: प्रदेश में कुल मरीज 377 केस, 43% मामले अकेले रायपुर से

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 10 सितंबर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 33 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

रायपुर। राजधानी समेत पूरे छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 10 सितंबर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 33 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें अकेले रायपुर के 17 मरीज हैं। अब प्रदेश में 1 जनवरी 2026 से लेकर अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 377 पहुंच गई है और एक्टिव केस बढ़कर 133 हो गए हैं। इसमें 92 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 41 होम आइसोलेशन में हैं। अच्छी बात यह है कि पिछले 8 महीनों में एक भी मौत नहीं हुई है।

Read More: जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘Seva Sankalp Abhiyan’ 

आंकड़ों के अनुसार रायपुर में 17,, रायगढ़ में 2, राजनांदगांव में 2, जबकि बलौदाबाजार, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोरबा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सरगुजा में 1-1 नया केस मिला है। डॉक्टरों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव और बारिश कम होने के बाद स्वाइन फ्लू के मामलों में कमी आ सकती है। फिलहाल अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग निगरानी बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार संक्रमित मरीजों की स्थिति पर नजर रख रही हैं और लोगों को बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सावधानी और समय पर इलाज ही स्वाइन फ्लू से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

Read more : Chhattisgarh Nurses Registration Council में 6 हजार लंबित रजिस्ट्रेशन पूरे

प्रदेश में सबसे ज्यादा असर रायपुर में –
10 सितंबर तक रायपुर में कुल मरीजों की संख्या 163 हो गई है, जो प्रदेश के कुल 377 मरीजों का 43% है। यानी हर 100 में से 43 मरीज अकेले राजधानी के हैं।

जिलेवार कुल स्थिति (10 सितंबर तक) –
रायपुर – 163, बिलासपुर – 42, दुर्ग – 42, कोरबा – 21, महासमुंद – 17, रायगढ़ – 15, अन्य राज्य – 12, राजनांदगांव – 10, धमतरी – 9, बलौदाबाजार – 5, बस्तर – 5, जांजगीर-चांपा – 5, बालोद – 4, बेमेतरा – 3, गरियाबंद – 3, सरगुजा – 3, कोंडागांव – 2, कांकेर – 2, मुंगेली – 2, मोहला-मानपुर – 2, सूरजपुर – 2, दंतेवाड़ा, जशपुर, कबीरधाम, एमसीबी, सक्ती में 1-1 मरीज।

एक्टिव केस में लगातार बढ़ोतरी –
8 सितंबर को 113 एक्टिव केस थे, 9 सितंबर को 122 हुए और अब 10 सितंबर को 133 हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 81 से बढ़कर 92 हो गई है और होम आइसोलेशन 32 से बढ़कर 41 हो गया है।

क्या है H1N1 और लक्षण –
H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है। लक्षण – बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, कमजोरी और सांस लेने में तकलीफ। डायबिटीज, कैंसर, बुजुर्ग और गंभीर बीमारी वालों के लिए ज्यादा रिस्क।

Read more : From the honoring बैलों के सम्मान से लेकर ठेठरी- खुरमी तक, ग्रामीण संस्कृति की दिखी है झलक

स्वास्थ्य विभाग की अपील
लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति में फ्लू के लक्षण दिखते ही तुरंत जांच करानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने समय पर जांच कराने और उचित इलाज शुरू करने का आग्रह किया है, जिससे मरीज जल्द स्वस्थ हो सकें। भीड़भाड़ से बचें, मास्क लगाकर बाहर निकलें, वायरल फीवर, सर्दी-खांसी होने पर तुरंत जांच कराएं। आंबेडकर अस्पताल और निजी अस्पतालों में जांच सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button