CHHATTISGARH

Durg, Dhamtari, and Balrampur में ED की दबिश, सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ जारी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। दुर्ग और धमतरी के बाद अब ED की टीम बलरामपुर पहुंची है, जहां सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ की जा रही है। टीम के पहुंचते ही परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
बलरामपुर जिले में आज सुबह ED की टीम दो वाहनों से पहुंची। जानकारी के मुताबिक टीम सीधे सर्किट हाउस गई और उसके बाद अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया को वहां बुलाकर पूछताछ शुरू की गई। फिलहाल पूछताछ जारी है।अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED किस मामले में पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही यह साफ हुआ है कि यह किसी पुराने प्रकरण से जुड़ी कार्रवाई है या किसी नए मामले में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Read More:मुख्यमंत्री श्विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

पूर्व मुख्यमंत्री के OSD रह चुके हैं चेतन बोरघारिया
अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया का पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार से प्रशासनिक जुड़ाव रहा है। वे तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वर्तमान में वे बलरामपुर जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। ऐसे में ED द्वारा उनसे पूछताछ की खबर के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Read More:Raipur CGPSC घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: आरती वासनिक और ललित गनवीर को मिली नियमित जमानत

सर्किट हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
ED टीम के सर्किट हाउस पहुंचने के बाद परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूछताछ के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। स्थानीय स्तर पर भी इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों और लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

Read More:Charama.जंगली भालू का हमला भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर

दुर्ग-धमतरी के बाद अब बलरामपुर में कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में ED की गतिविधियां हाल के दिनों में लगातार चर्चा में रही हैं। दुर्ग और धमतरी में कार्रवाई के बाद अब बलरामपुर में टीम के पहुंचने से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।

फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पूछताछ में क्या जानकारी सामने आती है और ED आगे क्या कदम उठाती है। आधिकारिक बयान आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button