Thailand School Shooting : थाईलैंड के स्कूल में फायरिंग 8 की मौत, भगदड़ में कुचलने से 15 बच्चे घायल

बैंकॉक । Thailand School Shooting : बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोंथाबुरी प्रांत के बैंग क्रुआई जिले के डेबसिरिन नोंथाबुरी हाई स्कूल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, बैंकॉक के पास स्थित इस स्कूल में फायरिंग करने से पहले एक किशोर संदिग्ध ने अपने घर में अपने दादा-दादी की हत्या कर दी और उसके बाद स्कूल पहुंचकर कम से कम छह अन्य लोगों को गोली मार दी। फायरिंग से बचने के लिए मची भगदड़ में 15 से अधिक लोग घायल हो गए।
Read More :सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान के बीच बड़ी डिफेंस डील,
नेशनल पुलिस के बयान के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले अपने दादा की हैंडगन से अपने दादा-दादी की हत्या की। इसके बाद वह बैंकॉक के उत्तर में स्थित एक सेकेंडरी स्कूल पहुंचा, जहां उसने तीन शिक्षकों और तीन छात्रों पर गोलीबारी की। डिप्टी इंटीरियर मिनिस्टर पोलापी सुवंचवी ने स्थानीय प्रसारक थाई PBS को बताया कि गोलीबारी से बचने के प्रयास में मची भगदड़ में 15 छात्र घायल हुए, हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी।
Read More : Crime News : चरित्र शंका में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों तथा उनके परिजनों की हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



