CHHATTISGARH

Santoshi Nagar Bridge के पास पिता-पुत्र पर नशेड़ियों का हमला, बेटा घायल, उर्मिला अस्पताल में भर्ती

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं

रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर ब्रिज के पास 3 से 4 नशेड़ियों ने घर जा रहे पिता और बेटे पर चाकू से हमला कर जानलेवा हमला किया। ब्रिज के पास देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

Read More: Raipur Gudhiyari में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा खंडित, घटना के बाद इलाके में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

जानकारी के मुताबिक एक पिता और उसका बेटा अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी 3 से 4 नशेड़ी युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बेटा घायल हो गया, जो किसी तरह दौड़ते-भागते उर्मिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। घटना के बाद परिजन टिकरापारा थाने पहुंचे हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read More: Raksha Bandhan in Raipur पर ‘भाई-बहन ड्रिंक्स पार्टी’ का पोस्टर वायरल, 

Related Articles

Back to top button