flood in Nepal से भारी तबाही: मौतों का आंकड़ा 616 पहुंचा, 2000 से ज्यादा लापता; भारतीय बचाव दल मदद को पहुंचा
नेपाल में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन ने भयंकर तबाही मचाई है। अब तक 616 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनमें 30 देशों के नागरिक शामिल हैं।

काठमांडू। नेपाल में जलप्रलय से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बाढ़ के कारण 579 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि पहले ही हो चुकी थी, अब यह आंकड़ा 616 तक पहुंच गया है। 1900 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। भारत के कई पर्यटक सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं, लेकिन उन्होंने बाढ़ की विभीषिका के रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव साझा किए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, तिब्बत में भूस्खलन के मलबे के बीच बनी झील में जलस्तर एक बार फिर बढ़ रहा है,
Read More: Sisters’ affection और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जिससे दोबारा भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। नेपाल में राहत एवं बचाव दल मौसम के अनुकूल समय का फायदा उठाकर जीवित बचे लोगों की तलाश में जुटे हैं। सड़कों को दोबारा खोलने के प्रयास भी जारी हैं।
Read More: Raksha Bandhan in Raipur पर ‘भाई-बहन ड्रिंक्स पार्टी’ का पोस्टर वायरल,
इस बीच नेपाल सरकार के अनुरोध पर भारत ने 11 सदस्यीय विशेष बचाव दल शनिवार को नेपाल भेजा है। इस टीम में चिकित्सा कर्मी और सुरंग बचाव विशेषज्ञ शामिल हैं, जो प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्य में मदद करेंगे।



