Google Pixel 11 Pro की लॉन्च डेट और संभावित कीमत? कैसा होगा डिजाइन, सामने आई पहली झलक

Google Pixel 11 Pro Teaser: गूगल ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 11 प्रो (Pixel 11 Pro) का नया प्रमोशनल टीजर जारी किया है। इस वीडियो में कंपनी ने पहली बार पिक्सल ग्लो (Pixel Glow) नाम के नए विजुअल फीचर की झलक दिखाई है। इसके अलावा टीजर में गूगल ने अपने AI इकोसिस्टम को भी प्रमुखता से दिखाया है, जहां अलग-अलग गूगल Apps और सेवाएं एक-दूसरे के साथ सहज तरीके से काम करती नजर आती हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन को अपने AI-पावर्ड इकोसिस्टम के मुख्य डिवाइस के रूप में पेश कर रही है।
Read More : Crime News : चरित्र शंका में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या
‘Ask More Of Your Phone’ कैंपेन को आगे बढ़ाता है नया टीजर
यह नया वीडियो गूगल के आस्क मोर ऑफ योर फोन (Ask More Of Your Phone)कैंपेन का हिस्सा है। इसमें दिखाया गया है कि Gemini, जीमेल (Gmail), गूगल मैप्स (Google Maps), गूगल सर्च (Google Search), कैलेंडर (Calendar), डॉक्यूमेंट्स (Docs) और गूगल फोटोज (Google Photos) जैसी सेवाएं रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के लिए एक-दूसरे के साथ कैसे काम करती हैं।
