Charama.जंगली भालू का हमला भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
चारामा । चारामा के ग्राम बांड़ाटोला में देर रात जंगली भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया।

चारामा । चारामा के ग्राम बांड़ाटोला में देर रात जंगली भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। भालू के हमले में ग्रामीण मिथिलेश गंगबेर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

दरअसल, बीती रात करीब 12 बजे ग्राम बांड़ाटोला निवासी मिथिलेश गंगबेर पर अचानक जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू ने ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान मिथिलेश की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
Read More:Raipur CGPSC घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: आरती वासनिक और ललित गनवीर को मिली नियमित जमानत
ग्रामीणों ने किसी तरह भालू के चंगुल से मिथिलेश को मुक्त कराया और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।
घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, लगातार सामने आ रही जंगली जानवरों के हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
Read More:Swine flu in the state का कहर: 24 घंटे में 10 नए मरीज, कुल आंकड़ा 115 पार, रायपुर में ही 60 केस
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। ऐसे में वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और जंगली जानवरों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है।
फिलहाल घायल मिथिलेश गंगबेर का रायपुर में उपचार कराया जा रहा है। वहीं, वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।



