*Ishava Villa Spa Center in Raipur sealed;* पीटा एक्ट में केस, देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़
रायपुर। देवेंद्र नगर क्षेत्र में स्थित ईशवा लग्जरी स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड कार्रवाई कर संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

रायपुर। देवेंद्र नगर क्षेत्र में स्थित ईशवा लग्जरी स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड कार्रवाई कर संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। अनैतिक गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने आज 11 सितंबर को स्पा सेंटर को सील कर दिया।
पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र और सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन के निर्देशन में एसीपी स्नेहिल साहू, थाना सिविल लाइन और थाना देवेंद्र नगर की टीम ने 10 सितंबर को ईशवा लग्जरी स्पा सेंटर में रेड की थी।
Read more : Chhattisgarh Nurses Registration Council में 6 हजार लंबित रजिस्ट्रेशन पूरे
चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पूछताछ में सामने आया कि संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर निवासी टिकरापारा और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा निवासी भिलाई-3 द्वारा अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। स्पा में काम करने वाली युवतियों ने भी पूछताछ में संचालक और मैनेजर द्वारा जबरन देह व्यापार कराए जाने की बात कही।
इस पर थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 152/2026 के तहत धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (पीटा एक्ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
Read more : From the honoring बैलों के सम्मान से लेकर ठेठरी- खुरमी तक, ग्रामीण संस्कृति की दिखी है झलक
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने उक्त स्पा सेंटर को सील करने की कार्रवाई की।



