Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर Raipur police की बड़ी कार्रवाई, निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध 142 चेकिंग,

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी रायपुर में पुलिस द्वारा गुंडा बदमाशों के विरोध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सेंट्रल जोन के सिविल लाइन, देवेन्द्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा एवं गंज थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। 
Read More: हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। निगरानीशुदा एवं गुंडा बदमाशों के विरुद्ध 142 चेकिंग, 121 व्यक्तियों की उपस्थिति दर्ज, 22 फरार, 36 जेल में निरुद्ध, 01 अदम पता तथा 08 बाहर पाए गए।

Read More: पहलगाम, जोजिला और शोपियां में बादल फटने से तबाही
कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देशन एवं एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

Read More :सऊदी अरब, तुर्किए और पाकिस्तान के बीच बड़ी डिफेंस डील, Tiranga Yatra
इसके अतिरिक्त चाकूबाजी के 01 प्रकरण, अवैध/उपद्रवी गतिविधियों से संबंधित 05 कार्रवाई, तथा BNSS की धारा 170/126, 135(3), 151 के तहत 17 प्रकरणों में 19 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

Read More :Tiranga Yatra : तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादों के अवैध उपयोग के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत 70 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। वहीं आबकारी एक्ट के तहत 03 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

सेंट्रल जोन पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियानों के माध्यम से गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए अपराधों की रोकथाम तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।



