ENTERTAINMENT

Ramayana Controversy : सीता की साड़ी-ब्लाउज विवाद ,एक्ट्रेस सुरभि दास ने तोड़ी चुप्पी

Ramayana Controversy: रणबीर कपूर स्टारर ‘Ramayana: पार्ट वन’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ इसके शानदार विजुअल्स, VFX और स्टारकास्ट की तारीफ हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर सीता के रूप में साई पल्लवी और कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। अब फिल्म में श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस सुरभि दास ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और लोगों से फिल्म रिलीज होने तक इंतजार करने की अपील की है।

Read More :RAIPUR NEWS : पहलगाम, जोजिला और शोपियां में बादल फटने से तबाही

सीता के लुक पर जाने क्या बोलीं सुरभि दास?
जूम को दिए इंटरव्यू में सुरभि दास ने बताया कि किसी भी बड़े प्रोजेक्ट पर लोगों की अलग-अलग राय होना नॉर्मल है। उनके अनुसार, अगर सीता के किरदार को ब्लाउज के बिना दिखाया जाता, तब भी लोग सवाल उठाते और अब ब्लाउज पहनाने पर भी आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा,”लोगों के पास कहने के लिए हमेशा कुछ न कुछ होगा और दिक्कत होगी। अगर हम ब्लाउज नहीं पहनाते तो भी सवाल होते और अब पहनाया है तो भी दिक्कत हो रही है। रामायण बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। हर किसी को खुश करना संभव नहीं है। मेरी बस यही अपील है कि पहले फिल्म रिलीज होने दीजिए, उसके बाद तय कीजिए कि फिल्म कैसी है।”

Back to top button