Auto market : मारुति, टाटा, निसान और एमजी ला रही हैं नई SUVs, Skoda Kodiaq RS भी होगी लॉन्च
car मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं,

जुलाई 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए खास रहने वाला है। निसान टेक्टॉन (Nissan Tekton), टाटा सिएरा EV (Tata Sierra EV), होंडा ZR-V (Honda ZR-V), एमजी हाइब्रिड एसयूवी (MG Hybrid SUV) और स्कोडा कोडियाक RS (Skoda Kodiaq RS) जैसी नई SUVs लॉन्च या डिलीवर होने वाली हैं।
read more : Bantwara : सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 14 अगस्त को होगी रिलीज,
अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो अगले कुछ हफ्ते आपके लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। जुलाई 2026 में कई बड़ी ऑटो कंपनियां भारतीय बाजार में अपने नए मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें इलेक्ट्रिक SUV भी है, हाइब्रिड कार भी है और स्पोर्टी परफॉर्मेंस वाली प्रीमियम SUV भी शामिल है। ऐसे में नई कार लेने की जल्दबाजी करने से पहले इन लॉन्च पर एक नजर जरूर डाल लें।
Read More: हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के जुलाई 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। Car Dekho की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट के साथ ब्रेजा में नया इंजन, बदला हुआ एक्सटीरियर, नए फीचर्स और कीमत में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है।
Read More: पहलगाम, जोजिला और शोपियां में बादल फटने से तबाही
यह नया इंजन मौजूदा इंजन की जगह ले सकता है या फिर मौजूदा इंजन के साथ एक नए विकल्प के रूप में पेश किया जा सकता है। ब्रेजा लंबे समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में शामिल रही है। नया मॉडल आने के बाद इसका मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet और Tata Nexon जैसी गाड़ियों से और मजबूत होने की उम्मीद है।
Read More: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर Raipur police की बड़ी कार्रवाई,



