Baba Ramdev का बड़ा दावा Pakistan, Bangladesh, and Afghanistan फिर भारत में शामिल होंगे’
योग गुरु रामदेव बाबा ने बड़ा दावा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान फिर भारत में शामिल होंगे।

योग गुरु रामदेव बाबा ने बड़ा दावा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान फिर भारत में शामिल होंगे। रामदेव ने लोगों से इसके लिए थोड़ा धैर्य रखने को कहा। उन्होंने यह बयान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की तरफ से हिंदुओं को लेकर की गई टिप्पणी के जवाब में दिया।
Read More :स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर Raipur police की बड़ी कार्रवाई,
रामदेव ने सोमवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में हिंदू, मुस्लिम या ईसाई धर्म किसी को खतरे में नहीं है। उनके मुताबिक, देश के सम्मान और गरिमा को लेकर चिंता की जरूरत है।
वह दिन आएगा जब तीनों देश फिर भारत का हिस्सा होंगे
पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को लेकर रामदेव ने कहा कि वहां हिंदुओं ने अत्याचार और अन्याय झेला है। उन्होंने ऐसे मामलों के लिए जिम्मेदार लोगों से इस तरह के बयान नहीं देने को कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह दिन भी आएगा जब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान फिर से भारत में शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि इसके लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा।
Read More: पहलगाम, जोजिला और शोपियां में बादल फटने से तबाही
यह बयान उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की हालिया टिप्पणी के संदर्भ में दिया। जरदारी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदू आबादी और ‘अखंड भारत’ की सोच को लेकर टिप्पणी की थी।
भारत में किसी धर्म को खतरा नहीं
रामदेव ने कहा कि भारत में हिंदू धर्म के साथ-साथ इस्लाम और ईसाई धर्म भी खतरे में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी समुदाय के साथ भविष्य में उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाने की बात भी कही। रामदेव ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे आगे होनी चाहिए और भारतीय पासपोर्ट इतना मजबूत होना चाहिए कि भारतीयों को दूसरे देशों की यात्रा के लिए वीजा की जरूरत न पड़े।



