CHHATTISGARH

onion-sugar : प्याज ने रुलाया, चीनी की मिठास फीकी – किराना सामानों के दाम 20% तक बढ़े

महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट,बाजार में प्याज थोक में 45 से 50 रुपये और खुदरा में 50 से 55 रुपये किलो बिक रहा है, कहीं-कहीं खुदरा 65-70 तक पहुंच गया है

रायपुर। त्योहारी सीजन से पहले राजधानी रायपुर में महंगाई ने आम आदमी की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है। बाजार में प्याज थोक में 45 से 50 रुपये और खुदरा में 50 से 55 रुपये किलो बिक रहा है, कहीं-कहीं खुदरा 65-70 तक पहुंच गया है। पहले 25 रुपये किलो मिलने वाला प्याज अब दोगुना हो गया है। वहीं शक्कर थोक में 55-60 से बढ़कर 65-70 और खुदरा में 70-75 रुपये किलो बिक रही है। गुड़ 60 से बढ़कर 80 रुपये हो गया है। खाद्य तेल 10-15 रुपये लीटर महंगा हुआ है, रिफाइंड 150 से 185 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

Read More : mobile recharge के दाम कब से बढ़ने वाले हैं? ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार

व्यापारियों का कहना है भारी बारिश और बफर स्टॉक के टिकाऊ नहीं होने से आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं। प्याज और चीनी के साथ गुड़, तेल, दाल और मसालों के दाम आसमान पर हैं। हालात ये हैं कि लोगों को जरूरत के हिसाब से नहीं, बल्कि हिसाब लगाकर सामान खरीदना पड़ रहा है। गोल बाजार व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश साहू और अध्यक्ष सतीश जैन के अनुसार पिछले दो महीनों में सभी किराना सामानों में 15-20% की बढ़ोतरी हुई है।व्यापारियों ने बताया स्टॉक पर्याप्त है, जमाखोरी की स्थिति नहीं है और प्रशासन भी सतर्क है, लेकिन त्योहारी मांग के चलते महंगाई और बढ़ने की आशंका है।

Read More: हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

प्याज से लेकर मसाले के दाम बढ़े

गोल बाजार व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश साहू ने बताया कि
पिछले दो महानों में लगभग सभी किराना वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी हुई है। चीनी 70 रुपये प्रति किलो और गुड़ 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सिंघाड़े का आटा, जो पहले 150 रुपये प्रति किलो था, अब 240 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि साबूदाना 50 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो हो गया है। दाल में लगभग 10 से 15% की बढ़ोतरी हुई है। हल्दी 150 रुपया में मिलने वाला 240 रुपये तक पहुंच गया है। पीसी मिर्ची 240 से बढ़कर 260 हो गई है। धनिया 140 रुपए का अब 200 रुपया में मिलने । फल्ली दाना 120 का 160 हो गया है। ऐसे प्राय सभी वस्तुओं के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

शक्कर के साथ तेल, दाल के दाम भी बढ़े

गोल बाजार संघ के अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि चीनी की कीमतों में नरमी आई है जो अभी 65 रुपए थोक के भाव में बेचा जा रहा है वहीं खुदरा भाव 70 से 75 रुपया है। साथ ही तेल, दाल और अन्य खाद्य सामग्री के दाम भी बढ़ गए हैं। गुड़ चीनी का एक विकल्प है, लेकिन इसकी कीमत में भी 12 से 15 प्रतिशत प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। उनका कहना है कि आम नागरिकों को अभी और महंगाई का मार झेलनी होगी। त्यौहारी सीजन होने के कारण कई सामग्रियों के दाम और बढ़ सकते हैं।

Read More: पहलगाम, जोजिला और शोपियां में बादल फटने से तबाही

दामों में बढ़ोतरी एक नजर में:
चीनी 45 से 70, फल्ली दाना 120 से 160, सिंघाड़ा आटा 150 से 240, साबूदाना 50 से 100, हल्दी 150 से 240, पिसी मिर्ची 240 से 260, धनिया 140 से 200 रुपये किलो हो गया है।

Related Articles

Back to top button