NATIONAL

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी,13 मरणोपरांत सम्मान

राष्ट्रपति द्वारा मंजूर किए गए पुरस्कारों में चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायु सेना मेडल शामिल ko kiya hai

दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 13 मरणोपरांत वीरता पुरस्कार शामिल हैं। राष्ट्रपति की ओर से मंजूर किए गए इन पुरस्कारों में कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायु सेना मेडल शामिल हैं। इन सम्मान के जरिए ड्यूटी के दौरान असाधारण साहस और वीरता दिखाने वाले जवानों को सम्मानित किया गया है।

Read More : mobile recharge के दाम कब से बढ़ने वाले हैं? ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार

78 वीरता पुरस्कारों में 9 कीर्ति चक्र शामिल हैं। इनमें 7 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे। इसके अलावा 1 शौर्य चक्र बार को भी मंजूरी दी गई है। राष्ट्रपति ने 19 शौर्य चक्र मंजूर किए हैं, जिनमें 1 मरणोपरांत है। इसके अलावा 5 बार-टू सेना मेडल (वीरता) और 36 सेना मेडल (वीरता) को मंजूरी दी गई है। 36 सेना मेडल में 5 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। वीरता पुरस्कारों की सूची में 3 नौसेना मेडल (वीरता) और 5 वायु सेना मेडल (वीरता) भी शामिल हैं।

Read More: हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

पुरस्कारों में कुल 13 मरणोपरांत पुरस्कार हैं। इनमें सबसे अधिक 7 मरणोपरांत पुरस्कार कीर्ति चक्र के हैं। शौर्य चक्र में 1 और सेना मेडल (वीरता) में 5 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों की मंजूरी हर साल सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के उन जवानों के साहस और बलिदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर होती है, जिन्होंने अपने कर्तव्य के दौरान असाधारण वीरता दिखाई।

Read More: पहलगाम, जोजिला और शोपियां में बादल फटने से तबाही

Related Articles

Back to top button