CHHATTISGARH

Siltara, Raipur में सनसनी: जे.के. वीडियो हॉल के पास पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

राजधानी रायपुर के सिलतरा बच्चों के झूले की साड़ी से लगाई फांसी

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जे.के. वीडियो हॉल के पास पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी पर लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Read More : mobile recharge के दाम कब से बढ़ने वाले हैं? ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार

बताया जा रहा है कि जिस पेड़ पर शव लटका मिला, वहां पहले से बच्चों के झूले के लिए एक लाल साड़ी बंधी हुई थी। आशंका है कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति ने उसी साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर पेड़ पर पड़ी तो घटना का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

Read More: Raksha Bandhan in Raipur पर ‘भाई-बहन ड्रिंक्स पार्टी’ का पोस्टर वायरल, 

आसपास के लोग मृतक की पहचान नहीं कर पाए हैं, फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही सिलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button