TECHNOLOGY

mobile recharge के दाम कब से बढ़ने वाले हैं? Airtel ने बंद किया कई पॉपुलर प्लान, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त भार

Airtel में अब 28 दिनों के लिए 349 रुपये का प्लान लेना होगा। ग्राहकों को अतिरिक्त 50 रुपये देने होंगे।

एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स में बड़ा बदलाव कर दिया है। कंपनी ने 299 रुपये वाला पॉपुलर रिचार्ज प्लान बंद कर दिया है। इस प्लान में रोज 1.5GB डेटा मिलता था और इसकी वैलिडिटी 28 दिन थी। अब ऐसे ग्राहकों को इसी अवधि के लिए 349 रुपये वाला प्लान लेना होगा। यानी उनकी जेब पर हर महीने 50 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

Read More: हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

299 रुपये वाला प्लान हुआ बंद
एयरटेल ने 11 अगस्त को 299 रुपये के साथ तीन और प्रीपेड प्लान हटा दिए। इनमें 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों तक रोज 1.5GB डेटा मिलता था। इसके हटने के बाद ग्राहकों के लिए 349 रुपये वाला प्लान अगला विकल्प है। इस प्लान में रोज 2GB डेटा मिलता है और वैलिडिटी 28 दिन की ही रहती है। यानी ग्राहक को 50 रुपये ज्यादा देने होंगे, लेकिन बदले में रोज 500MB अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

Read More: पहलगाम, जोजिला और शोपियां में बादल फटने से तबाही

एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान अभी भी उपलब्ध है। यह कंपनी का सबसे सस्ता अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग वाला प्रीपेड प्लान है। इसलिए 349 रुपये को एयरटेल का सबसे सस्ता रिचार्ज कहना सही नहीं होगा। यह उन ग्राहकों के लिए अहम बदलाव है जो डेली डेटा वाले प्लान का इस्तेमाल करते हैं।

एयरटेल क्यों कर रही है ऐसा बदलाव?
एयरटेल का यह कदम ग्राहकों को ज्यादा कीमत वाले प्लान की तरफ ले जाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। टेलीकॉम कंपनियां पिछले कुछ समय से सीधे टैरिफ बढ़ाने के बजाय ग्राहकों को महंगे प्लान पर अपग्रेड कराने की कोशिश कर रही हैं। एयरटेल का लक्ष्य एवरेज रेवेन्यू पर यूजर’ (ARPU) यानी हर ग्राहक से होने वाली औसत कमाई बढ़ाना है। कंपनी ने जुलाई 2024 के बाद बड़े स्तर पर टैरिफ नहीं बढ़ाया है। ऐसे में प्लान्स की कीमतों और विकल्पों में बदलाव के जरिए कमाई बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Read More: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर Raipur police की बड़ी कार्रवाई, 

एयरटेल का प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व बढ़ा

एयरटेल ने जून तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व बढ़कर 264 रुपये हो गया, जो मार्च तिमाही में 257 रुपये था। कंपनी ने जून तिमाही में 10 लाख से ज्यादा पोस्टपेड ग्राहक जोड़े। यह एक तिमाही में कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी। एयरटेल का 4G और 5G ग्राहक आधार भी करीब 50 लाख बढ़कर 30.18 करोड़ हो गया। यह एयरटेल के कुल मोबाइल ग्राहकों का करीब 80.5 फीसदी है।

 

Back to top button