Crime News : चरित्र शंका में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

दुर्ग। Crime News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा में चरित्र पर संदेह के चलते एक युवक ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

Crime News : पुलिस के अनुसार आरोपी घनश्याम यादव (24 वर्ष) को अपनी पत्नी दुर्गा यादव (24 वर्ष) के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दुर्गा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी घनश्याम यादव को तत्काल हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर जब्त कर लिया।

Crime News : पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से महामाया पारा सहित आसपास के इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू विवाद ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया।

Scroll to Top