DHARM - KARM

Chhath Puja : 16 नवंबर को होगा छठ पूजा का समापन, सूर्योदय का समय कब जाने स्टेप-बाय-स्टेप विधि

नई दिल्ली। लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का विशेष महत्व है। इस पर्व का समापन 16 नवंबर 2026 को उषा अर्घ्य के साथ होगा। इसके बाद व्रती पारण करेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर उषा अर्घ्य देने का विधान है।

नई दिल्ली। लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2026) का विशेष महत्व है। इस पर्व का समापन 16 नवंबर 2026 को उषा अर्घ्य के साथ होगा। इसके बाद व्रती पारण करेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर उषा अर्घ्य देने का विधान है।ऐसा माना जाता है कि विधिपूर्वक साधना न करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। इसलिए छठ पूजा के आखिरी दिन पूजा के दौरान नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसे में इस लेख में आपको बताते हैं उषा अर्घ्य की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक छठ पूजा करने से उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही सूर्य देव और छठी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन सुबह सूर्य देव और छठी माता की पूजा करने का विधान है।

  • सबरीमाला के वन मार्ग पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन उपल
  • माथे पर सुपली लेकर छठ घाट पहुंचे सिवान DM, डूबते सूर्य को अर
  • बदहाल हैं मेरठ के बाजार! दावा दो शिफ्ट में कूड़ा कलेक्शन का.
  • झाबुआ में खेलते-खेलते कुएं में गिरीं दो मासूम बहनें, डूबने स
  • मधुमक्खियों के छत्ते से मिली सोलर पैनलों की क्षमता बढ़ाने की
  • दलबदलुओं की एंट्री से पहले होगी स्क्रूटनी, 2027 चुनाव के लिए
  • शरीफ हत्याकांड में नया मोड़: 5 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस, अब
  • बिजनौर को मिले नए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, उमेश प्रताप सिंह

छठ पूजा

छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन उषा अर्घ्य की पूजा अत्यंत पवित्रता और नियमपूर्वक की जाती है।
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद बांस के सूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि सामग्री रखकर घाट पर पहुंचें।
इसके बाद घाट पर पानी में खड़े होकर हाथ में सूप लेकर पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्यदेव के उगने का इंतजार करें।
दीपक जलाकर आरती करें।सूर्य उगने पर तांबे के लोटे से जल और कच्चे दूध की धार सूप पर गिराते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
इस दौरान सूर्यदेव के नामों का ध्यान करें।छठी मैया और सूर्यदेव को धूप-दीप दिखाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।
आखिरी में लोगों में छठ पूजा के प्रसाद का वितरण करें।

Back to top button