Raipur Gudhiyari में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा खंडित, घटना के बाद इलाके में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में गुरुवार को मंदिर की प्रतिमाओं को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है।

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में गुरुवार को मंदिर की प्रतिमाओं को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में स्थापित साईं बाबा, भगवान हनुमान और भगवान शिव की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त मिलीं। तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अतिरिक्त बल तैनात किए। जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी पड़ाव क्षेत्र के मंदिर परिसर में भगवान शिव, हनुमान जी और साईं बाबा की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया। सुबह स्थानीय लोगों की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं पर पड़ी। इसके बाद घटना की जानकारी तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाए जाने पर नाराजगी जताई और दोषी व्यक्ति केखिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भीड़ बढ़ने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
Read More: Raipur. स्कूल सफाई कर्मचारियों ने 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया
पुलिस जांच में जुटी,
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिमाओं को किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की तैयारी कर रही है, ताकि घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान हो सके। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Read More: onion-sugar : प्याज ने रुलाया, चीनी की मिठास फीकी – किराना सामानों के दाम 20% तक बढ़े
इलाके में शांति बनाए रखने की अपील
धार्मिक प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद पुलिस पूरे क्षेत्र की स्थिति पर नजर रख रही है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस की मौजूदगी में इलाके का माहौल सामान्य रखने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More: Raksha Bandhan in Raipur पर ‘भाई-बहन ड्रिंक्स पार्टी’ का पोस्टर वायरल,
आरोपी की तलाश जारी
नॉर्थ जोन रायपुर के एडीसीपी आदित्य पांडे ने बताया कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव क्षेत्र में मंदिर की मूर्तियां खंडित होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए अपराध पंजीकृत किया गया है। संबंधित अपराधी अज्ञात है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है।




