Bantwara : सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 14 अगस्त को होगी रिलीज, पहला रिव्यू आया सामने
सनी देओल की एक्टिंग ने मचाया धमाल, रमेश तौरानी ने फिल्म को संवेदनशील और भावनात्मक कहानी बताया

दिल्ली। भारत-पाकिस्तान विभाजन के बेहद संवेदनशील दौर पर बनी सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है। रिलीज से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसके बाद फिल्ममेकर रमेश तौरानी ने इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके रिव्यू के मुताबिक, फिल्म भावनाओं, इंसानियत और रिश्तों को बेहद प्रभावशाली अंदाज में सामने रखती है।
Read More: हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से ठीक पहले फिल्ममेकर रमेश तौरानी ने आमिर खान और अली फजल के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग देखी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। रमेश तौरानी ने फिल्म को संवेदनशील और भावनात्मक कहानी बताया और दर्शकों से इसे रिलीज के पहले दिन देखने की अपील की। परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया
Read More: पहलगाम, जोजिला और शोपियां में बादल फटने से तबाही
फिल्म में सनी देओल एक अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। रमेश तौरानी ने उनके अभिनय की विशेष तौर पर तारीफ की है। उनके मुताबिक, सनी ने अपने किरदार को काफी प्रभावशाली तरीके से निभाया है और उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है।
सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी फिल्म का हिस्सा हैं। प्रीति जिंटा की बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर भी दर्शकों में खास उत्साह है। वहीं, बाकी कलाकारों की परफॉर्मेंस को भी फिल्म के फर्स्ट रिव्यू में सराहना मिली है।
Read More: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर Raipur police की बड़ी कार्रवाई,



