NATIONAL

smuggling drugs : मिजोरम में करोड़ो की ड्रग्स तस्करी महिला समेत 3 गिरफ्तार

मिजोरम। smuggling drugs : सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की आड़ में की जा रही करोड़ों रुपये की ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़ किया है। असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की संयुक्त टीम ने करीब 15 किलोग्राम मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद की हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत 45 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आइजोल जिले के सेलिंग क्षेत्र में एक मारुति सुजुकी ईको एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई। जांच में एंबुलेंस से भारी मात्रा में मेथामफेटामाइन टैबलेट बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तस्करों ने संदेह से बचने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया था और वाहन में मौजूद एक महिला मरीज बनकर बैठी थी, ताकि किसी को शक न हो।

Read More : Crime News : चरित्र शंका में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या  

 

यह कार्रवाई विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई। संयुक्त टीम ने सेलिंग स्थित साकेई बंगला रेस्तरां के पास एंबुलेंस को रोककर उसकी गहन तलाशी ली, जिसके दौरान ड्रग्स का जखीरा बरामद हुआ। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एंबुलेंस भी जब्त कर ली गई। बरामद मादक पदार्थ, गिरफ्तार आरोपी और जब्त वाहन को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए डीआरआई, आइजोल को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button