NATIONALAUTOMOBILE

iPhone 18 Pro Max : बड़ी बैटरी से लेकर A20 चिप और AI फीचर्स तक होंगे अपग्रेड

एप्पल (Apple) के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े दावे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार कंपनी बड़ी बैटरी, अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम, नई A20 चिप और पहले से ज्यादा दमदार AI फीचर्स के साथ फोन पेश कर सकती है। साथ ही कीमत बढ़ने की भी चर्चा है, जिसकी वजह महंगे चिप्स और कंपोनेंट्स को बताया जा रहा है। हालांकि Apple ने अभी तक इन फीचर्स, कीमत या लॉन्च से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Read More :RAIPUR NEWS : पहलगाम, जोजिला और शोपियां में बादल फटने से तबाही

iPhone 18 के कैमरे में होगा बड़ा बदलाव
इस बार iPhone 18 के कैमरा में सबसे बड़ा अपग्रेड देखना को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार Apple वेरिएबल अपर्चर वाला मेन कैमरा टेस्ट कर रही है, जिससे अलग-अलग रोशनी में बेहतर तस्वीरें ली जा सकेंगी। इसके अलावा नया थ्री-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर मिलने की भी चर्चा है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी, डायनेमिक रेंज और फोटो क्वालिटी बेहतर हो सकती है। टेलीफोटो कैमरे में भी बड़ा अपर्चर मिलने की उम्मीद है, जिससे जूम फोटो पहले से ज्यादा साफ आ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button