CHHATTISGARH

Raipur. स्कूल सफाई कर्मचारियों ने 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया

रायपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाल रहे हजारों अंशकालीन सफाई कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।

रायपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में साफ-सफाई की जिम्मेदारी संभाल रहे हजारों अंशकालीन सफाई कर्मचारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। स्कूल सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार को 30 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। संघ ने साफ कहा है कि अगर इस तारीख तक मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो 2 अक्टूबर गांधी जयंती से प्रदेशभर के 43,301 कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर ये कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर गए तो प्रदेश के सरकारी स्कूलों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है।

Read More: Raksha Bandhan in Raipur पर ‘भाई-बहन ड्रिंक्स पार्टी’ का पोस्टर वायरल, 

डेढ़ दशक से अंशकालीन, अब पूर्णकालिक दर्जे की मांग

संघ के अनुसार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हजारों कर्मचारी पिछले करीब 15 सालों से अंशकालीन आधार पर काम कर रहे हैं। वे रोजाना स्कूल खुलने से पहले कक्षाओं, परिसर और शौचालयों की सफाई समेत पूरी स्वच्छता व्यवस्था संभालते हैं, लेकिन उन्हें आज तक पूर्णकालिक का दर्जा नहीं मिला। यही उनकी सबसे बड़ी मांग है।

Read More: Siltara, Raipur में सनसनी: जे.के. वीडियो हॉल के पास पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल

कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन मानदेय आज भी बेहद कम है। इतने कम वेतन में घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। इसलिए संघ ने कलेक्टर दर पर सम्मानजनक मानदेय देने और नौकरी को स्थायी व्यवस्था में लाने की मांग की है।

Read More: onion-sugar : प्याज ने रुलाया, चीनी की मिठास फीकी – किराना सामानों के दाम 20% तक बढ़े

सितंबर में रायपुर में महाबैठक, फिर तय होगी रणनीति

आंदोलन की तैयारी के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में रायपुर में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और तय करेंगे कि 30 सितंबर तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को कैसे तेज किया जाए।

Related Articles

Back to top button