Swine flu in the state का कहर: 24 घंटे में 10 नए मरीज, कुल आंकड़ा 115 पार, रायपुर में ही 60 केस
रायपुर। प्रदेश में एच1एन1 स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में 10 नए मरीज मिलने से कुल मामले 115 हो गए हैं।

रायपुर। प्रदेश में एच1एन1 स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में 10 नए मरीज मिलने से कुल मामले 115 हो गए हैं। अब नए जिलों में भी संक्रमण फैलने लगा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जबकि एक्टिव केस 18 से बढ़कर 28 हो गए हैं। सबसे ज्यादा चिंता रायपुर की है, जहां 3 नए मरीज मिले हैं। यहां कुल 60 केस हो चुके हैं और 12 एक्टिव हैं। दुर्ग में भी 3 नए मरीज मिले, जिले में कुल 13 केस हैं, जिनमें से 7 अस्पताल में भर्ती हैं। बिलासपुर में भी कुल 13 मामले हैं, 11 का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और सांस लेने में तकलीफ को हल्के में न लें। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। बिना डॉक्टर की सलाह दवा न लेने की सलाह दी गई है।
Read More:Raipur में युवक की हत्या: पुलिस ने चंद घंटों में 4 नाबालिग आरोपियों को पकड़ा, बिलासपुर से भागते हुए दबोचे गए
संक्रमण नए जिलों – बालोदाबाजार-भाटापारा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर में भी पहुंच गया है। बिलासपुर में सिम्स में 8 बेड का आइसोलेशन वार्ड और वेंटिलेटर तैयार किया गया है।
रायपुर में 12 एक्टिव केस
जिला स्वास्थ्य अधिकारी मिथिलेश चौधरी ने बताया कि रायपुर में 60 स्वाइन फ्लू के केस अभी तक से आ चुके हैं। जिसमें से 12 एक्टिव केस हैं। तीन होम आइसोलेशन में है और 8 हॉस्पिटल में उपचार कर रहे हैं। वही उन्होंने ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अगर सर्दी,खांसी, बुखार सिर दर्द जैसी कोई भी लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो तत्काल अस्पताल में जाकर चेकअप कराए। आगे उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में स्वाइन फ्लू बढ़ रहा है। इसलिए सभी सावधानी बरते।
Read More: Raipur Gudhiyari में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा खंडित, घटना के बाद इलाके में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
सेंट्रल जेल का एक अधिकारी भी स्वाइन फ्लू की चपेट में
रायपुर सेंट्रल जेल का एक अधिकारी भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया है। उनका इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि अधिकारी अपने परिवार के साथ कांकेर गए थे। यात्रा के दौरान या उसके बाद उन्हें धूप, बुखार और सांस लेने में परेशानी की शिकायत हुई। इसके बाद जांच की गई, जिसमें उनका H1N1 टेस्ट आया। मामले की जानकारी बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों के सैंपल की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की। राहत की बात यह रही कि परिवार के अन्य सदस्य स्वस्थ पाए गए।
Read More:Siltara, Raipur में सनसनी: जे.के. वीडियो हॉल के पास पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
स्वाइन फ्लू के लक्षण
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को बुखार के साथ लगातार खांसी हो रही है, सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही है या अत्यधिक कमजोरी बनी हुई है, तो उसे सामान्य वायरल बुखार की दवा खुद से नहीं लेनी चाहिए। ऐसे दिखाई देने वाले लक्षणों पर डॉक्टर से सलाह लेना और जांच परख की आवश्यकता आवश्यक है। समय पर जांच से बीमारी के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सकता है और इलाज शुरू किया जा सकता है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से गंभीर रूप से प्रशिक्षित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है



